राहुल गांधी का श्रीनगर में खास दौरा, लाल चौक पर डिनर और आइसक्रीम के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत।
जम्मू कश्मीर में चुनावों का ऐलान हो गया है।18 सितंबर से तीन चरणों में जम्मू कश्मीर का मुकद्दर तय होना है। जनता किस राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करेगी, ये देखना होगा ? लेकिन वो राजनीतिक पार्टी कौन सी होगी, ये सुनिश्चित करने की जंग भी शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। जम्मू कश्मीर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने बीती रात वहां के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाना खाया। ये रेस्टोरेंट जिस जगह पर मौजूद है, वहां पर 2019 से पहले किसी बड़े राजनेता का पहुंचना या तिरंगा फहराना मुमकिन नहीं था। दरअसल लाल चौक का खूनी इतिहास देखने के बाद, कांग्रेस पार्टी के नेता ने इस विषय में नहीं सोचा होगा। लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद हर भारतीय, अब लाल चौक पर ऐसे ही घूमता है, जैसे राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं।
राहुल गांधी लाल चौक पर मौजूद एक बड़े रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। यहां पर वो काफी देर रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता और मल्लिकार्जुन खडगे भी उनके साथ थे। डिनर करने के बाद राहुल इस रेस्टोरेंट से निकले, तो आसपास घूमते हुए पास में ही एक आइसक्रीम पार्लर में भी गए। यहां भी वो काफी देर रुके और आइसक्रीम खाई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों के साथ कुछ फोटोज़ भी खिंचवाईं। इस दौरान दोनों नेता डिनर करने श्रीनगर के प्रसिद्ध होटल अहदूस गए, जहां उन्होंने कश्मीरी व्यंजन वाज़वान का लुत्फ उठाया। राहुल गांधी ने खुद इस बारे में बताया। उन्होंने श्रीनगर में लोगों को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि डिनर पर उनके साथ मल्लिकार्जुन खरगे भी थे लेकिन खरगे साहब उस व्यंजन का मजा नहीं ले सके।
















































































Leave Your Message