प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से करी की मुलाकात, भारत-यूक्रेन संबंधों की नई शुरुआत।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रखकर उनका हाल-चाल पूछा और दोनों नेताओं ने युद्ध के असर और यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर गहरी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की को भारत का समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया, साथ ही युद्ध के दौरान यूक्रेन के नागरिकों की स्थिति पर भी चिंता जताई। मुलाकात के बाद, मोदी और जेलेंस्की ने संयुक्त रूप से शांति और स्थिरता के लिए प्रयास जारी रखने के महत्व पर बल दिया। इस दौरे से भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष की स्थिति पर चर्चा करने के लिए रूस की यात्रा के लगभग छह हफ्ते बाद हो रही है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा भी है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच संबंध और भी गहरे हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के बाद भारत और पोलैंड के रिश्ते और अधिक मजबूत और व्यापक होंगे। इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कार्यालय ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान शांति और स्थिरता की वापसी की आशा व्यक्त की। हालांकि, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की आधिकारिक निंदा नहीं की है। मोदी ने कहा कि भारत एक मित्र और साझेदार के रूप में इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की उम्मीद करता है।
















































































Leave Your Message