मनीष सिसोदिया ने बीजेपी और सीबीआई पर साधा निशाना, संविधान की सुरक्षा का किया दमदार वादा। 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने के बाद, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज भी जारी है। उन्होंने शुक्रवार को मयूर विहार फेज-1 से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। पटपड़गंज क्षेत्र में यात्रा के दौरान, सिसोदिया ने कहा कि यह उनकी विधानसभा है और यहां के लोगों का उत्साह अद्वितीय है। उन्होंने कहा, "पटपड़गंज मेरा परिवार है। मुझे खुशी है कि लोग अपने गली-मोहल्लों से बाहर निकलकर मुझसे मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने नौ साल तक बीजेपी नेताओं से संघर्ष किया और दिल्ली के काम कराए। अब इन्हें लगता है कि वे दिल्ली के काम रोक देंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल जल्द जेल से बाहर आएंगे और फिर इनसे लड़कर दिल्ली के सारे काम कराएंगे। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और जानबूझकर अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका की सुनवाई को टाल रही है, जबकि मीडिया में जवाब पहले ही लीक कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी की अंततः जीत होगी, और संविधान हमेशा सच का साथ देगा। इससे पहले, त्रि-नगर में पदयात्रा के दौरान, सिसोदिया ने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को दिखाते हुए कहा कि तानाशाही के खिलाफ वही संविधान रक्षा करेगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान देश की आत्मा और दिल है, और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसका सम्मान नहीं करती और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाहती है, लेकिन बाबा साहेब का नाम और संविधान हमेशा कायम रहेगा। सुल्तानपुर माजरा में, सिसोदिया ने सवाल किया कि उन्हें डेढ़ साल जेल में क्यों रखा गया, जबकि वे केवल स्कूल बना रहे थे। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त होते, तो वे बिजली के बिल क्यों जीरो करते? सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स