नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का तलाक, अलग होने की वजह का हुआ खुलासा !

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने तलाक की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। शादी के चार साल बाद इस जोड़ी के अलग होने की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया। अब, उनके अलग होने की वजह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक नताशा के लिए बहुत बनावटी और खुद में ही रहने वाले थे, जिसे नताशा सहन नहीं कर पाईं। उन्होंने महसूस किया कि उनकी और हार्दिक की पर्सनैलिटी में बड़ा अंतर था। नताशा ने हार्दिक की पर्सनैलिटी से मेल खाने की कोशिश की, लेकिन इससे वह असहज हो गईं। यह प्रक्रिया थकाऊ हो गई, और नताशा ने अंततः एक कदम पीछे हटने का निर्णय लिया। सूत्र ने यह भी कहा कि नताशा ने तलाक के फैसले पर पुनर्विचार किया, लेकिन हार्दिक में कोई बदलाव न देखने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला पक्का कर लिया। यह निर्णय उनके लिए दर्दनाक था और एक लंबे समय के तनाव का परिणाम था। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं की है, क्योंकि नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने की वजह पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया है। नताशा ने बताया कि यह निर्णय दोनों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है। उन्होंने एक साथ अपने रिश्ते में पूरा प्रयास किया, लेकिन अब यह सबसे अच्छा है कि वे अलग हो जाएं। तलाक के बावजूद, वे अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग करेंगे। बता दें कि सैपरेशन के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने चार साल के बेटे अगस्त को लेकर अपने होमटाइन सर्बिया जा चुकी हैं तो वहीं रूमर्स हैं कि हार्दिक अमेरिकी सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं। 

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स