कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार के विरोध में 'नबन्ना अभियान, ममता सरकार के इस्तीफे की करी मांग। 

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है। इस घिनौनी घटना के खिलाफ 'पश्चिमबंगा छात्र समाज' नामक संगठन आज सड़कों पर उतरेगा। यह छात्र संगठन पश्चिम बंगाल सचिवालय, नबन्ना तक एक मार्च निकालेगा। नबन्ना, राज्य सचिवालय की बिल्डिंग है, और छात्र संगठनों का यह प्रदर्शन नबन्ना को घेरने के लिए है। इस विरोध प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करना है। यह रैली कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में की जा रही है। यह प्रदर्शन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शुरू होना है। इस प्रदर्शन को नबन्ना अभियान कहा गया है। हालांकि, बीजेपी ने इसे अपना प्रदर्शन मानने से इंकार किया है, लेकिन अब इसे समर्थन देने की बात कर रही है।

नबन्ना रैली को बंगाल के ADG लॉ एंड ऑर्डर ने अवैध करार दिया है, यह कहते हुए कि नबन्ना एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। वहीं, कोलकाता पुलिस ने 'पश्चिमबंगा छात्र समाज' को रैली की अनुमति नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में हिंसक घटनाओं की संभावना है। एसीपी सुप्रतिम सरकार ने भी रैली के बारे में पूरी जानकारी न मिलने की बात कही है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मंगलवार को नबन्ना में हो रहे प्रदर्शन की वजह आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि छात्रों में डर का माहौल है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन बीजेपी का नहीं है, लेकिन बीजेपी इसका समर्थन करती है। सुकांत मजूमदार ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, तो बीजेपी इसका जोरदार विरोध करेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स