बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट पुरस्कार राशि बढ़ाई, जय शाह ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए पुरस्कार की करी घोषणा। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू स्तर पर सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि देने की शुरुआत की है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि अब पुरुष क्रिकेट में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट्स में भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए और भी प्रोत्साहन मिलेगा। जय शाह ने ट्वीट किया कि हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है। इस प्रयास में अटूट समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को हार्दिक धन्यवाद। साथ मिलकर हम अपने क्रिकेटरों के लिए और अधिक बेहतर माहौल तैयार कर रहे हैं। जय हिंद।

पिछले साल, बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स के लिए पुरस्कार राशि बढ़ा दी थी। रणजी ट्रॉफी के विजेताओं को पांच करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिला। ईरानी कप के लिए भी पुरस्कार राशि दोगुना कर दी गई, जिसमें विजेता को 50 लाख रुपये और उपविजेता को 25 लाख रुपये दिए गए। दलीप ट्रॉफी में चैंपियन को एक करोड़ रुपये और उपविजेता को 50 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के विजेताओं को भी एक करोड़ रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीत लिया। यह भारत की 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने की खुशी थी। रोहित शर्मा दूसरी बार ऐसे कप्तान बने, जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम के जीतने के बाद, बीसीसीआई ने टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स