दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल राजस्थान, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, आज बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी तेज बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने बताया कि इस साल अगस्त में दिल्ली में 23 दिन बारिश हुई, जो पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक बारिश वाले दिन रहे। इससे पहले 2012 में 22 दिन और 2011 में 20 दिन बारिश हुई थी। इस वर्ष अगस्त में अब तक 291.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे यह राष्ट्रीय राजधानी के लिए सबसे अधिक वर्षा वाला महीना बन गया है। हिमाचल प्रदेश: मंगलवार को बारिश से 85 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और शिमला में कई पेड़ गिर गए। राज्य में 126 सड़कों पर ट्रैफिक बंद है, और अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात: बारिश के कारण सात लोगों की मौत हुई और 15,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार भारी बारिश से बाढ़ आ गई और बांधों-नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
















































































Leave Your Message