बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: पाकिस्तानी सेना की हालत गंभीर, चीनी नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने की धमकी। 

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पिछले दो दिनों में पाकिस्तान में बड़ा उत्पात मचाया है, जिससे पाकिस्तानी सेना की स्थिति गंभीर हो गई है। ने अब पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। BLA ने धमकी दी है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई चीनी नागरिक पाया गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए बलूच आर्मी ने एक विशेष यूनिट बनाई है। एक दिन पहले, बलूच आर्मी के फिदायीन दस्ते ने पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई और 70 से अधिक लोगों की हत्या की, जिसमें पाकिस्तानी सेना और पुलिस के 14 जवान भी शामिल हैं। असल में, पाकिस्तान में चीन CPEC (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है, जिसके लिए चीन बड़ी मात्रा में निवेश कर रहा है। चीन की उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होगा, लेकिन बलूच लड़ाकों द्वारा पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उठाए गए कदम यह संकेत देते हैं कि चीनी प्रोजेक्ट को एक बार फिर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। CPEC कॉरिडोर निर्माण के लिए चीन ने बड़ी संख्या में अपने इंजीनियरों और अधिकारियों को पाकिस्तान में तैनात किया है।

बीएलए ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के तुर्बत में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला करके 130 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। फिलहाल, पाकिस्तान की फौज ने इस मसले पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन बलूच आर्मी ने अब जो बयान दिया है, वह पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए बुरी खबर है। बीएलए ने धमकी दी है कि अगर चीनी नागरिक ग्वादर और बलूचिस्तान नहीं छोड़े तो उनका कत्लेआम कर दिया जाएगा। और फिर इसके बाद कुछ भी सोचा  समझा नहीं जाएगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स