राखी सावंत का शादियों में वेटर से लेकर 40 करोड़ की नेटवर्थ तक का शानदार सफर। 

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में हर एक्ट्रेस की अपनी कहानी होती है। कुछ को जल्दी फेम मिल जाता है, जबकि कुछ को लंबे संघर्ष का सामना करना पड़ता है। आज हम एक ऐसी हसीना की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की लेकिन असली पहचान उन्हें टीवी से मिली। इस अदाकारा ने एक्टिंग में आने से पहले बहुत मुश्किल दिन देखे। कभी वे वेटर बनकर शादियों में खाना परोसती थीं और कभी पड़ोसियों के कचरे से बचा हुआ खाना खाकर अपनी भूख मिटाती थीं। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उन्होंने हिंदी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया। वे मॉडल भी बनीं और डांसर के तौर पर रिएलिटी शो का हिस्सा भी रहीं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। उन्होंने 1997 की फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद 'जोरू का गुलाम', 'जिस देश में गंगा रहता है', और 'ये रास्ते हैं प्यार के' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। राखी को असली पहचान तब मिली जब वे 'बिग बॉस 1' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया और अपने टॉक शो 'राखी का इन्साफ' के लिए भी जानी गईं।

राखी सावंत ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले बहुत संघर्ष किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। उस समय वे शादियों में खाना परोसा करती थीं और एक दिन के 50 रुपए कमाती थीं। उन्होंने टीना अंबानी की शादी में भी खाना परोसा था। कई बार ऐसा भी होता था जब उनके पास खुद के खाने के पैसे नहीं होते थे और वे पड़ोसियों के कचरे से बचा हुआ खाना खाकर गुजारा करती थीं। आज राखी सावंत, जो 'ड्रामा क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं, एक शानदार जिंदगी जी रही हैं और उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए बताई जाती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स