BJP की प्रचंड जीत, क्या रही वजह? बोया कांग्रेस ने, भुनाया BJP ने! 'कांग्रेस की फूट, BJP ने ली लूट'

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ चुके है और इसमें बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत बड़ी शिकस्त दे दी है। ऐसे में राहुल गांधी का विनम्रता से, केवल यह कह देना कि हम अपनी हार स्वीकार करते हैं, यह बहुत बड़ी बात ह। लेकिन अगर देखा जाए तो राहुल गांधी की हार उनकी स्वयं की वजह से हुई है। 

राहुल गांधी ने अभी हाल ही में वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रधानमंत्री मोदी को पनौती कहकर पूरे देश में अपनी हार के संकेत दे दिए थे। राजस्थान में अशोक गहलोत को हटाकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री ना बनाने का फैसला, मध्य प्रदेश में कोई विकास का काम न करना और कमलनाथ का विकास के कार्यों में कोई खास योगदान ना होना, और किसी भी योजना को बनाकर उसे पूरा न करना। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अंदर भूपेश बघेल के विकास के कार्यों में वहां के जनता के लिए ना अग्रसर हो पाना, कांग्रेस की बहुत बड़ी हार का कारण बना। एकमात्र तेलंगाना की जीत ही कांग्रेस की झोली में गिरी, ऐसे में यह कह देना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की लोकसभा के चुनाव में बीजेपी का 80%  झुकाव जीत के लिए साबित हो चुका है। 

आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से एक बार फिर आएगी और प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसे में प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है।" उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है। 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए, रविवार (3 दिसंबर) को कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।" 
मध्य प्रदेश में लोगों ने एक बार फिर से बीजेपी को मौका दिया है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स