प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन वंदे भारत ट्रेन को  दिखाने वाले हैं हरी झंडी, जाने मार्ग ठहराव और समय। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में रेल संपर्क को बेहतर बनाएंगी, जिससे यात्रा की सुविधा में सुधार होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की यह नई श्रृंखला, वर्तमान में संचालित 100 से अधिक ट्रेनों में शामिल हो जाएगी। ये ट्रेनों न केवल 280 से अधिक जिलों को जोड़ेगी, बल्कि इन राज्यों के आर्थिक विकास और सामाजिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करेगी। इन आधुनिक ट्रेनों के जरिए यात्रा करने से समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव और अधिक आरामदायक बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से देश में रेल यातायात की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है, जो यात्रा की गुणवत्ता और कुशलता को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 


1.चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
   - ट्रेन संख्या 20627: चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी।
   - वापसी ट्रेन संख्या 20628 : नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

2. मदुरै-बेंगलुरु कैंटोनमेंट वंदे भारत एक्सप्रेस:
   - ट्रेन संख्या 20671: मदुरै से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी। यह ट्रेन डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सेलम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी।
   - वापसी ट्रेन संख्या 20672: बेंगलुरु से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

3. मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस :
   - ट्रेन संख्या 22490 : मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी।
   - वापसी ट्रेन संख्या 22489 : लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और रात 10:00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। ये नई ट्रेनें न केवल यात्रा की सुविधा और समय की बचत को बढ़ावा देंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स