क्या बिग बॉस 18 में नहीं नज़र आएंगे सलमान खान ?

मोस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट और रियलिटी शो बिग बॉस 'ओटीटी 3' अभी हाल ही में समाप्त हुआ है। इस शो के शुरू होने से पहले खबरे थी की इस शो को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इनकी जगह इस शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। अब इसके बाद से ही लोगो को बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतज़ार था। जिसके चलते कुछ कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है और कुछ आनी अभी बाकि है। लेकिन अभी आधिकारिक रूप से कोई भी घोषणा नहीं हुई है। अब शो में कुछ शॉकिंग खबरे सामने आ रही है। जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरसल ऐसा कहा जा रहा है की इस बार भी बिग बॉस शो को होस्ट सलमान खान नहीं करेंगे। 

सुचना के अनुसार इस बार बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट नहीं करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान और शो के चाहने वालों का दिल टूट गया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है, हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो कहीं ऐसा न हो कि बिग बॉस ओटीटी की तरह इसकी भी टीआरपी न गिर जाए। बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान की पसलियों में चोट लगने की खबरें सामने आई हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान को चोट लगी, हालांकि उन्होंने फैंस के लिए डांस भी किया। इस चोट के चलते उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी प्रभावित हो रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स