दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बच्चे की डिलीवरी की डेट हुई रिवील। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल हैं।  इस जोड़ी ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। अब दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे के पेरेंटस बनने वाले हैं। कपल ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की ड्यू डेट भी सामने आ गई है। साथ ही ये भी पता चल गया है कि दीपिका की डिलीवरी किस अस्पताल में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका 28 सितंबर, 2024 को साउथ बॉम्बे स्थित एक अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं और वह फिलहाल अपने ब्रेक को एंजॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर अपनी लाइफ के अपकमिंग चैप्टर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने होने वाले बेबी के लिए स्पेस सेट करने में बिजी हैं। सून टू बी मॉम दीपिका काम से मिले हर ब्रेक को एंजॉय कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद 110 करोड़ रुपये की लागत वाले नए घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। इस घर की भव्यता और आधुनिक सुविधाओं को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया घर शाहरुख़ खान के मन्नत बंगले के पास स्थित है। रणवीर ने इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट को 110 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो शानदार और भव्य माना जाता है। इस घर की आंतरिक सजावट और डिजाइनिंग भी चर्चा का विषय रही है। दीपिका और रणवीर के इस नए आशियाने ने फैंस और मीडिया में काफी उत्साह पैदा किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स