भारत में मॉनसून का आखिरी चरण, जाने सोमवार को विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल। 

भारत के कई राज्यों में मॉनसून अब अपने आखिरी चरण में है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई जगहों पर कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, जबकि दिल्ली एनसीआर में लोग उमस से परेशान हैं। आइए जानें, सोमवार को विभिन्न राज्यों का मौसम कैसा रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बारिश न होने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी देखने को मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली एनसीआर के लोगों को राहत मिली सकती है। सोमवार को क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। क्षेत्र में तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक  रह सकता है। 3-4 सितंबर को बारिश कम हो जाएगी लेकिन 5 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है। 

उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत से ही बारिश की संभावना है। सोमवार की रात से 5 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में सोमवार और मंगलवार को जबकि पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में 4 से 6 सितंबर के बीच बारिश का अलर्ट है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार हैं। हरियाणा में 2 से 5 सितंबर के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट है और सितंबर के पहले सप्ताह में मैदानी व पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड में मौसम का हाल भी ऐसा ही रहेगा। बिहार में सितंबर में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। 4 सितंबर तक उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। झारखंड में सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, विदर्भ, केरल, तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भी कुछ इलाकों में सोमवार को बारिश हो सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स