पेरिस पैरालंपिक 2024: 7 महीने की गर्भवती जोडी ग्रिनहम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास।
पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त 2024 से हुई थी और ये खेल 8 सितंबर 2024 तक चलेगा। पेरिस पैरालंपिक 2024 में एक बेहद दिलचस्प घटना घटी: 7 महीने की गर्भवती पैरा एथलीट जोडी ग्रिनहम ने मेडल जीतकर इतिहास रचा। ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम ने तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीता और उनकी हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने साबित कर दिया कि एक मां असली योद्धा होती है। 31 अगस्त को जोडी ग्रिनहम ने वुमेंस कंपाउंड में ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पैटर्सन पाइन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला और 142-141 के स्कोर से जीत हासिल की। फोएबे ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।जोडी ग्रिनहम पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली गर्भवती पैरा एथलीट हैं। वह करीब 28 हफ्ते यानी 7 महीने की गर्भवती थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पैरालंपिक में हिस्सा लिया और मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। जोडी के बाएं हाथ में विकलांगता है, लेकिन वह दाएं हाथ से निशाना लगाती हैं। उन्होंने आर्चरी के मिक्स्ड टीम कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई है, जो 2 सितंबर (सोमवार) को खेला जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद जोडी ग्रिनहम ने कहा कि निशाना लगाते वक्त उनके बच्चे ने पेट के अंदर किक मारना नहीं रोका। ऐसा लग रहा था जैसे बच्चा पूछ रहा हो, "मम्मी, आप क्या कर रही हैं?" लेकिन यह उनके पेट में मौजूद सपोर्ट बबल को एक प्यारी याद के रूप में लाया। जोडी ने कहा, "मुझे खुद पर गर्व है। मैंने कई मुश्किलों का सामना किया है और यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। हालांकि, मैं और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
















































































Leave Your Message