कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की टली रिलीज डेट, सेंसर बोर्ड की मंजूरी में देरी और धमकियों का खुलासा। 

कंगना रनौत हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना ने भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण और विवादित विषय 'आपातकाल' को लेकर कहानी पेश की है, जो 1975 से 1977 के दौरान लागू किया गया था और पूरे देश को प्रभावित किया था। हालांकि, 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। इससे पहले भी कंगना की इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है, लेकिन इस बार फिल्म की रिलीज के 5 दिन पहले ही इसे एक और झटका लग गया है। फिल्म के रिलीज डेट ना टलने की वजह सेंसर बोर्ड है। दरअसल, फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसके चलते इमरजेंसी की रिलीज डेट को फिर टाल दिया गया है। इससे पहले खुद कंगना रनौत ने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी थी। दूसरी तरफ इमरजेंसी को लेकर कंगना रनौत के फैंस के बीच एक अलग ही हाइप बनी हुई है। कंगना के फैन बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

हालही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "अफवाहें फैल रही हैं कि हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। यह सच नहीं है। हमारी फिल्म को मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है क्योंकि हमें कई धमकियां मिल रही हैं। जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सेंसर बोर्ड के सदस्यों को भी धमकियां मिल रही हैं। हमें दबाव डाला जा रहा है कि हम इंदिरा गांधी की हत्या, भिंडरावाले और पंजाब दंगों को न दिखाएं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिर फिल्म में दिखाने के लिए क्या बचेगा। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की स्थिति पर बहुत खेद है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स