महिलाओं में हार्ट डिजीज और कैंसर, गलतफहमियों के कारण बढ़ते जोखिम से बचने के उपाय।
आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जो केवल बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। ये दोनों बीमारियां जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचने के लिए जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। समय पर पहचान करने पर इन बीमारियों का इलाज संभव है, लेकिन कई बार गलतफहमियों के कारण लोग इनके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। एक सामान्य गलतफहमी यह है कि महिलाओं को केवल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सतर्क रहना चाहिए और हार्ट डिजीज की चिंता नहीं करनी चाहिए। यह धारणा पूरी तरह गलत है, क्योंकि हार्ट डिजीज भी महिलाओं में एक गंभीर समस्या है और इसके लक्षण अक्सर कम स्पष्ट होते हैं।
इन बीमारियों से बचने के लिए अपनाये यह तरीका,
- समय पर जांच करवाएं : नियमित जांच और स्क्री से कैंसर और हार्ट डिजीज की पहचान जल्दी हो सकती है।
- स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाएं : सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखें।
- लक्षणों की अनदेखी न करें : अगर किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट डिजीज महिला या पुरुष किसी को हो सकता है। दोनों में इनके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन दोनों को अलर्ट रहने की जरूरत है। सच यह भी है कि 40 साल तक की महिलाओं को हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है, लेकिन जैसे ही उनका मेनोपॉज शुरू होता है, तब उनमें हार्ट अटैक या हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ जाती है। चूंकि महिलाएं घर में रहती हैं, ऐसे में पुरुषों की तुलना में उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
















































































Leave Your Message