रेलवे ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए UMID कार्ड  किया जारी, मुफ्त इलाज की नई सुविधा। 

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे अब यूनिक मेडिकल आइडेंटिफिकेशन (UMID) कार्ड जारी करेगा, जो कर्मचारियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करेगा। इस कार्ड को दिखाने पर कर्मचारी एम्स और पीजीआई जैसे प्रमुख अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। UMID कार्ड की लागत 100 रुपये होगी और इसका उपयोग आपातकालीन और सामान्य दोनों तरह के उपचार के लिए किया जा सकता है।

UMID कार्ड के फायदे:

1.स्वास्थ्य देखभाल का सुधार : UMID कार्ड के माध्यम से रेलवे कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके आश्रित रेलवे के पैनल में शामिल अस्पतालों और देशभर के सभी AIIMS जैसे संस्थानों में मुफ्त इलाज पा सकेंगे।

2. विस्तृत लाभ : इस योजना से लगभग 12.5 लाख रेलवे कर्मचारी, 15 लाख से अधिक पेंशनर्स और 10 लाख परिवार के सदस्य लाभान्वित होंगे।

3. सुविधाजनक उपचार : कार्ड के माध्यम से इलाज कराने के लिए किसी भी रेलवे पैनल अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर में सीधे जा सकते हैं। यदि UMID कार्ड नहीं है, तो UMID नंबर भी मान्य होगा।

4. विशेष आदेश  : कुछ विशेष परिस्थितियों में, 30 दिनों के लिए वैध रेफरल जारी किया जाएगा। UMID कार्ड को हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) के माध्यम से डिजीलॉकर में रखा जाएगा और कर्मचारियों की प्रोफाइल पर उपलब्ध रहेगा।इस नई योजना से रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी, जो उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स