योगी आदित्यनाथ ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 10 करोड़ रुपये की करी मदद। 

30 जुलाई को केरल के वायनाड में आए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हो गए। भूस्खलन के बाद वायनाड के कुछ गांव पूरी तरह तबाह हो गए थे, जिनमें मेप्पाडी के चूरलमाला, मुंडक्कई और वेल्लारीमाला गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। सैंकड़ों परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया। इस विपत्ति के समय फिल्मी दुनिया के कलाकारों और राजनेताओं ने पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़कर योगदान दिया। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों की पुनर्वास सहायता के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। इस पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। राज्यपाल ने एक पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की उदारता की सराहना की और कहा कि इस सहायता ने केरलवासियों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों के प्रति पूरे देश की एकजुटता का प्रतीक भी बताया। पत्र में, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा, "आपके द्वारा वायनाड जिले के भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास हेतु भेजी गई 10 करोड़ रुपये की राशि के लिए हम आभारी हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने वायनाड में भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की थीं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, "केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही से बहुत दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स