पेरिस पैरालंपिक: हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड जीता, 8वें दिन भारत के शेड्यूल पर एक नजर। 

पेरिस पैरालंपिक के 7वें दिन नया इतिहास बना। हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर पैरालंपिक इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता और नौवें वरीय हरविंदर ने दुनिया के 35वें नंबर के खिलाड़ी और छठे वरीय पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 (28-24, 28-27, 29-25) से हराकर खिताब जीता। हरविंदर ने लगातार पांच जीत के साथ यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया और पैरालंपिक में लगातार दूसरा पदक जीता। वहीं, शॉटपुट वर्ल्ड चैंपियन सचिन खिलारी ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। सचिन ने एफ46 स्पर्धा में 16.32 मीटर के थ्रो के साथ यह रिकॉर्ड बनाया। पेरिस में भारत के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल जीतने का सिलसिला जारी है, जो अब तक का भारत का सबसे अच्छा पैरालंपिक प्रदर्शन है। 8वें दिन भारत के मेडल की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। आइए एक नजर डालते हैं आज के शेड्यूल पर।

पेरिस पैरालंपिक में 5 सितंबर को होने वाली प्रतिस्पर्धाओं के आठवें दिन भारत का शेड्यूल इस प्रकार है:

निशानेबाजी:
- मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन: सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल – दोपहर 1 बजे

तीरंदाजी:
- मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल): पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – दोपहर 1:50 बजे

जूडो:
- महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान) – 1:30 बजे
- पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला) – 1:30 बजे

एथलेटिक्स:
- महिलाओं की 100 मीटर टी12 सेमीफाइनल: सिमरन – 3:21 बजे
- पुरुषों की शॉटपुट एफ35 फाइनल: अरविंद – रात 12:12 बजे (6 सितंबर)

पावरलिफ्टिंग:
- पुरुषों का 65 किग्रा फाइनल: अशोक – रात 10:05 बजे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स