केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई, क्या केजरीवाल को आज मिलेगी ज़मानत ?
दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। अभिषेक मनु सिंघवी और एएसजी राजू कोर्ट रूम में मौजूद हैं। पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई से पहले, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपना दूसरा जवाब दाखिल किया। सीबीआई ने केजरीवाल की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उनकी याचिका में कोई ताकत नहीं है, इसलिए इसे खारिज कर देना चाहिए। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि सीबीआई की गिरफ्तारी पूरी तरह से वैध है। कोर्ट ने बताया कि सीबीआई के पास गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत थे और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।
ED के मामले में पहले ही कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई का आदेश दिया था। अब सीबीआई मामले में उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताकर चुनौती दी है और न्याय की मांग की है, जबकि सीबीआई उनकी जमानत याचिका का विरोध कर रही है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त को BRS नेता के. कविता को जमानत दी थी। उन्हें ED और सीबीआई दोनों केस में जमानत मिली थी, जिसमें अदालत ने 10-10 लाख रुपये के बॉंड पर जमानत दी। इसके पहले, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जमानत मिली थी। सिसोदिया 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे।
















































































Leave Your Message