हरियाणा चुनाव: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर चर्चाएँ और सीटों के बिच विवाद।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर मतभेद कायम हैं। आम आदमी पार्टी दस सीटें मांग रही है, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों का प्रस्ताव रखा है। आम आदमी पार्टी जींद सीट की मांग कर रही है, लेकिन कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला इस सीट पर अपने करीबी को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। इसी तरह, आप कलायत सीट पर भी दावा कर रही है, जहां उनके नेता अनुराग ढांडा उम्मीदवार हो सकते हैं। कांग्रेस इस सीट पर अपने सांसद जेपी के बेटे को उतारना चाहती है। इसके अलावा, आप कुरुक्षेत्र और सिरसा लोकसभा क्षेत्रों में चार और विधानसभा सीटें मांग रही है।
कांग्रेस ने इस संभावित गठबंधन पर बृहस्पतिवार को गहन विचार-विमर्श किया। कांग्रेस की उप-समिति, जिसमें राज्य के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया, टी.एस. सिंहदेव, और अजय माकन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं, ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। कुछ नेताओं का मानना है कि गठबंधन से मतों के विभाजन को रोका जा सकता है, जबकि अन्य इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने गठबंधन पर अपनी राय व्यक्त की, “हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई ठोस आधार नहीं है, और मुझे लगता है कि हमें उन्हें वहां क्यों मौका देना चाहिए? लेकिन अगर कोई मजबूरी होती है, तो यह आलाकमान पर निर्भर करेगा कि वे अन्य राज्यों में भी ऐसा समझौता करना चाहते हैं या नहीं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
















































































Leave Your Message