मुंबई में गणेश उत्सव की धूम: 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल, सुरक्षा और मेट्रो सेवाओं में विशेष इंतजाम। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत करेंगे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश मंडलों से 3,358 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से शुक्रवार तक 2,635 मंडलों को पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 300 से अधिक आवेदन अभी भी स्वीकृति के लिए लंबित हैं। गणेश मंडल वे समूह हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर गणेशोत्सव मनाते हैं। शनिवार को घरों और पंडालों में विधि-विधान से गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से इस त्योहार को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की। गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए करीब 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा के लिए 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, और 12,420 कांस्टेबल, होमगार्ड, राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

गणेश उत्सव के दौरान शहर की तीनों मेट्रो लाइनों पर अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ा दिया गया है। संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी जो रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं। मुंबई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई खास इंतजाम किए हैं। जुलूस, भक्तों की कतारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, पुलिस ने घोषणा की है कि विसर्जन के बाद गणेश प्रतिमाओं की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स