अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा के सिर पर सजाया 20 किलो सोने का भव्य मुकुट, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

हर साल से ही मुंबई में गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन बेहद ही ग्रैंड होता है। हर साल इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है। इस साल भी गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य अंदाज में लालबागचा राजा की झलक देखने को मिली है। दूर-दराज से लोग इस पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं और फिल्मी सितारे भी इस विशेष अवसर पर पंडाल में पहुंचते हैं। यह मूर्ति स्थापना का 91वां वर्ष है। शनिवार सुबह 4 बजे प्राण प्रतिष्ठा के साथ दर्शन की प्रक्रिया शुरू हुई और 6 बजे से आम नागरिकों के लिए दर्शन की अनुमति दी गई है। इस साल गणपति की मूर्ति को अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया है। इसे सोने के आभूषण और मुकुट से सजाया गया है, और बप्पा को वेलवेट के मरून वस्त्र पहनाए गए हैं। इस साल की मूर्ति में सबसे आकर्षक तत्व उसका मुकुट है। अब, इस मुकुट में विशेष बात क्या है और यह किसने प्रदान किया है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट इस साल सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह मुकुट अंबानी परिवार के छोटे बेटे, अनंत अंबानी द्वारा अर्पित किया गया है। इसे बनाने में दो महीने का समय लगा और यह बेहद सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। अनंत अंबानी का यह भव्य उपहार लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का एक प्रतीक है। इस साल महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं, जैसे कि मेडिकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे। दर्शकों की भारी भीड़ और चढ़ावे का उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है। मुकेश अंबानी का परिवार वर्षों से लालबागचा राजा समिति से जुड़ा है, और इस साल अनंत अंबानी ने न केवल भव्य मुकुट अर्पित किया, बल्कि मेडिकल उपकरण भी प्रदान किए हैं। इन योगदानों के मद्देनज़र, लालबाग ट्रस्ट ने अनंत अंबानी को प्रमुख सलाहकार समिति का सदस्य बनाने का निर्णय लिया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स