दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी का किया स्वागत, इस बिच पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपने पहले बच्चे, एक बेटी, का स्वागत किया है। दीपिका और रणवीर के फैंस इस खुशखबरी से बेहद खुश हैं और इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यह खबर सामने आई, दीपवीर के फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें बधाई दी। इस खुशी के मौके पर रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी खुशी और परिवार के प्रति प्यार को जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया और चर्चा का विषय बन गया है।

इस साल की शुरुआत में जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, तो इंटरनेट पर खुशी की लहर दौड़ गई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अक्सर कहा था कि वे शादी के बाद का समय अपने बच्चों के साथ बिताना चाहते हैं। इस बीच, 2021 के रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर ने पिता बनने की इच्छा जताई थी और दीपिका की बचपन की तस्वीरों के बारे में कहा था कि उन्हें दीपिका जैसी एक बेटी चाहिए। रणवीर की यह बात उनके फैंस को बहुत पसंद आई, और अब उनकी यह चाहत पूरी हो गई है। दीपिका ने भी बच्चों के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि परिवार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वोग सिंगापुर को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि परिवार के समर्थन की वजह से वह सफलता के बावजूद जमीन से जुड़ी रही हैं और वह अपने बच्चों को भी इसी तरह की परवरिश देना चाहती हैं। दीपिका और रणवीर के घर बेटी के जन्म की खबर से सोशल मीडिया पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स