अंबानी परिवार का गणेश विसर्जन, अनंत और राधिका की मस्ती और नेटिजन्स की तारीफ। 

अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का भव्य स्वागत किया, जिसमें धूमधाम और शानदार सेलिब्रेशन का माहौल बना। पूजा-अर्चना के साथ ही दो दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में पूरा अंबानी परिवार और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान, पूरे परिवार और सितारों की टोली एंटीलिया से नाचते-गाते निकली। विसर्जन के इस खास मौके पर नीता अंबानी, श्लोका और राधिका समेत अंबानी परिवार के सभी सदस्य भक्ति और मस्ती में रंगे नजर आए, और कई खूबसूरत पल कैप्चर किए गए। गणेश विसर्जन के दौरान, अंबानी परिवार और सितारों की टोली मस्ती करती दिखी, लेकिन विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने। न्यूली मैरिड कपल ने एक-दूसरे के साथ भव्य उत्सव में खूब मस्ती की। एक वीडियो में, अनंत ने प्यार से राधिका को रंग लगाया और फिर मस्ती में राधिका ने उन पर पानी फेंका। दोनों की प्यारी शरारतें और हंसी-मजाक ने सभी का दिल जीत लिया और आसपास के लोग उनके हंसमुख पल देखकर आनंदित हो गए।

गणेश विसर्जन के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो देखकर नेटिजन्स खुश हैं और इस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। लोग मानते हैं कि ये जोड़ी एक-दूसरे के लिए ही बनी है और उनके बीच की दोस्ती और प्यार अद्वितीय है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं," जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "ये हमेशा ऐसे ही खुश रहें।" कुछ यूजर्स ने कहा, "प्यार हो तो अनंत और राधिका जैसा," और एक ने लिखा, "ये है परफेक्ट दोस्ती वाला प्यार। लगभग दो महीने पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी के समारोह भारत से लेकर विदेश तक कई दिनों तक चले, जिसमें शानदार प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और मुंबई में भव्य शादी शामिल थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स