दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखों पर बैन, वायु प्रदूषण नियंत्रित करने और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नए नियम।
दिवाली के नजदीक आते ही लोगों के मन में पटाखे, नए कपड़े और मिठाई का ख्याल आता है, लेकिन दिल्ली में इस साल भी पटाखों की बिक्री, उत्पादन और स्टोरेज पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी बैन रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। इस निर्णय का उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। दिल्ली सरकार का कहना है कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण न केवल वायु गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि श्वास संबंधी समस्याओं को भी बढ़ाता है। इस बार भी लोग दिवाली का त्योहार उत्साह और आनंद के साथ मनाने के लिए पारंपरिक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
सर्दी के मौसम में प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री, उत्पादन और स्टोरेज पर रोक लगाने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग मिलकर काम करेंगे। गोपल राय ने कहा कि इस निर्णय की सफलता के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति नोटिफिकेशन भी जारी करेगी। दिवाली के आसपास प्रदूषण बढ़ने की समस्या को देखते हुए पटाखों पर बैन से पर्यावरण को बचाया जा सकेगा और लोगों को सांस लेने में राहत मिलेगी। हालांकि, बैन के बावजूद कुछ लोग पटाखे फोड़ते रहते हैं और काले बाजार में बिक्री जारी रहती है, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है।
















































































Leave Your Message