दीपिका और रणवीर के घर आई बेटी, मुकेश अंबानी ने अस्पताल जाकर दी बधाई।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने घर लक्ष्मी का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों की बौछार मिल रही है। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं। इस खास मौके पर मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे जहां दीपिका और रणवीर अपनी बेबी गर्ल के साथ हैं। मुकेश अंबानी का अस्पताल जाना और दीपिका-रणवीर से मुलाकात करना चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद यह जानकारी मिली है कि अंबानी ने इस अवसर पर दोनों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। सामने आए वीडियो में आप मुकेश अंबानी को गाड़ी में बैठ अपने काफिले के साथ अस्पताल में एंट्री करते देख सकते हैं। बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं। अंबानी परिवार के हर फंक्शन में दोनों शामिल होते हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह और अनंत अंबानी के बीच गहरी दोस्ती भी जो उनकी शादी पर देखने को मिली। अनंत की शादी में रणवीर सिंह धूम मचाते नजर आए। एक्टर ने समा बांध दिया था। शादी में दीपिका भी अपने बेबी बंप के साथ शामिल हुई थीं।
जामनगर में हुए पहले फंक्शन के दौरान दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जो उनकी प्रेग्नेंसी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। फ्रांस में हुए दूसरे फंक्शन में दीपिका शामिल नहीं हो पाईं, और रणवीर अकेले गए थे।जल्द ही, दीपिका और रणवीर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आएंगे, जिसमें दीपिका पहली बार पुलिस के किरदार में होंगी। दोनों ने 2018 में शादी की थी और अब, 6 साल बाद, वे माता-पिता बने हैं।
















































































Leave Your Message