सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा: अमेरिका दौरे और शिमला विरोध प्रदर्शन पर बयान। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरे के दौरान उनके बयानों और मुलाकातों को लेकर भाजपा ने उनकी आलोचना की है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी विपक्ष में हैं, लेकिन वे भारत के खिलाफ वैश्विक मंच पर सक्रिय हैं। उन्होंने अमेरिकी सांसद एलान ओमर से मुलाकात की, जो भारत के खिलाफ हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा कर चुके हैं और उनकी तारीफ पाकिस्तान से लेकर अलगाववादियों तक हो रही है। वे कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। 9/11 के बाद अमेरिका ने लादेन को मारा, लेकिन राहुल गांधी अफजल गुरु की फांसी को गलत मानते हैं। वे भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को भाजपा या प्रधानमंत्री से नफरत हो सकती है, लेकिन भारत से नफरत क्यों? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसद एलान ओमर से मुलाकात की, लेकिन भारत के समर्थक सांसदों से नहीं मिले। सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पित्रोदा ने राहुल गांधी को समझदार बताया, और बराक ओबामा की किताब में भी राहुल गांधी की तारीफ की गई है। लेकिन अब राहुल गांधी खतरनाक और शैतानी हरकतें कर रहे हैं और भारत को कमजोर देखना चाहते हैं। शिमला में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार अवैध निर्माण को ढहाने से डर रही है, जिससे पूरे राज्य में स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने से डर रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स