अनिल मेहता ने आत्महत्या से पहले अपनी दोनों बेटियों को फोन,मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को गहरा सदमा। 

मलाइका अरोड़ा के लिए हाल ही का दिन बेहद दुखद रहा। जब वह मुंबई से बाहर थीं, उनके सौतेले पिता अनिल मेहता ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह 9 बजे हुई। अनिल मेहता की आत्महत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, और हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जैसे ही मलाइका को इस हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मुंबई लौटने का फैसला किया और घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा, मां जोयसी के साथ वहां थीं, और पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए। 

मलाइका की सौतेली मां ने बताया कि जब वह सुबह अपने पति को ढूंढ रही थीं, तो हॉल में उनकी चप्पलें रखी मिलीं, लेकिन वह कहीं नहीं थे। जब वह बालकनी में पहुंचीं, तो गार्ड चिल्ला रहा था और उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अनिल की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, केवल घुटनों में दर्द की समस्या थी। अनिल मेहता ने आत्महत्या से पहले अपनी दोनों बेटियों को फोन किया और कहा कि वह थक चुके हैं। इस दुखद घटना के बाद, मलाइका और अमृता अरोड़ा अपने पिता के घर से देर रात निकलीं। दोनों के चेहरे पर गम और दुख साफ नजर आ रहा था। उनके साथ करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, टेरेंस लुइस, मलाइका का बेटा अरहान, अमृता के पति शकील लदाक और अर्जुन कपूर भी थे। अर्जुन कपूर ने इस कठिन समय में मलाइका को पूरा समर्थन दिया, रास्ता साफ कराया और उनकी गाड़ी में बैठकर विदा किया। मलाइका और अमृता के लिए यह समय बेहद मुश्किल था, और इस कठिन घड़ी में उनके परिवार और करीबी दोस्त उनकी भावनात्मक मदद के लिए वहां थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स