दिल्ली सरकार ने लड़कियों के लिए 100 अतिरिक्त 'NEET-JEE कोचिंग सीटें' की घोषित। 

दिल्ली सरकार ने टैलेंट कोचिंग स्कीम के तहत लड़कियों के लिए 100 अतिरिक्त सीटों की घोषणा की है। इस योजना के तहत, छात्रों को मुफ्त NEET और JEE की कोचिंग दी जाती है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस अवसर पर छात्रों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। मंत्री आतिशी ने कहा कि यह योजना उन छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन प्रतिभा और जुनून से भरे हुए हैं। इस साल लड़कियों के लिए 100 अतिरिक्त सीटें जोड़कर उनकी शिक्षा और करियर को बढ़ावा दिया गया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों को याद दिलाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद आईआईटी के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल 2015 में सीएम बने, तो उन्होंने एजुकेशन डिपार्टमेंट के बारे में कहा था कि उनके समय में कोचिंग क्लासेस नहीं होती थीं और उन्होंने अपनी पढ़ाई घर पर किताबों से की थी।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि महंगी कोचिंग की वजह से कई अभिभावक अपने बच्चों को उचित कोचिंग नहीं दिला पाते हैं। आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में, आईआईटी और नीट जैसे कठिन परीक्षा पास करने के लिए अच्छी कोचिंग की जरूरत होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने एक स्कीम शुरू की है, जिससे होशियार बच्चों को अच्छी कोचिंग का अवसर मिले, भले ही उनके परिवार आर्थिक रूप से इसे अफोर्ड न कर सकें। इस स्कीम के तहत मुफ्त NEET और JEE की कोचिंग दी जाती है ताकि किसी भी बच्चे को उसकी प्रतिभा के कारण अवसरों से वंचित न रहना पड़े। मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री की विज़न के तहत, सभी बच्चों को, चाहे वे किसी भी आर्थिक स्थिति से हों, देश के टॉप इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में पढ़ने का मौका मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से Chief Minister Super Talented Children Coaching Scheme की शुरुआत की गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स