सरकार लेकर आएगी 19 बिल, ये 3 विधेयक पारित करना चुनौती।
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। ये सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला है। शीतकालीन सत्र मे देश के कई मुद्दों पर बात होगी। सत्र के पहले ही दिन तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ी रिपोर्ट रखी गई थी।
- तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- दो प्रवासी कश्मीरी, एक PoK से... LG को होगा 3 सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार, आज संसद में अमित शाह लाएंगे बिल।
गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। विधेयक में कहा गया है कि विधानसभा में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दो सीटें और पाकिस्तान के कब्जे वाले (PoK) कश्मीर के विस्थापितों के लिए एक सीट रिजर्व की जाएगी। कश्मीरी पंडितों की एक सीट महिला के लिए विस्थापितों (कश्मीरी पंडित) के लिए दो और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के विस्थापितों के लिए एक सीट आरक्षित करने का प्रावधान किया है।
शीतकालीन सत्र में और कौन से बिल लेकर आने वाली है सरकार
सरकार 7 बिल लाने की तैयारी कर चुकी है, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक, 2023 पर सबकी नजर रहेगी। इस बिल में एक पैनल के जरिए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल नहीं किया जाएगा।
ये 3 विधेयक चुनौती
मोदी सरकार के लिए अहम चुनौती तीन विधेयकों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक) को पारित करना होगा। इनकी जांच गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने की थी। क्या सरकार पैनल की सिफारिशों को मानेगी या उनमें से कुछ को शामिल करेगी, ये बिल पेश करते वक्त पता चलेगा।
















































































Leave Your Message