कच्ची न खाने वाली सब्जियाँ: स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए किन सब्जियों को पकाकर खाना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियां और सलाद खाने की सलाह दी जाती है। वजन घटाने में भी सब्जियां मदद करती हैं। ऐसी कई सब्जियां है जिन्हें लोग सलाद के रूप में कच्चा ही सेवन कर लेते हैं। हालांकि कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जिन्हें कच्चा खाना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। जी हां ऐसी कई सब्जियां है जिन्हें बिना पकाए खाने से पेट दर्द और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कच्चा खाना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जानिए कैसे?

इन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए?

1.आलू - कच्चे आलू में सोलनिन नामक विषाक्त तत्व होता है, जिससे पेट में दर्द और उल्टी हो सकती है।

2. बैंगन - कच्चा बैंगन भी सोलनिन से भरा होता है, जो पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है।

3. कला गोभी (कैलीफ्लावर)  - कच्ची कला गोभी से पेट में गैस और असुविधा हो सकती है।

4. ब्रोकली - कच्ची ब्रोकली का सेवन गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

5. शिमला मिर्च - कच्ची शिमला मिर्च से भी कुछ लोगों को पेट में गैस और दर्द हो सकता है।

6. पालक - कच्चे पालक में ऑक्सालेट्स होते हैं, जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसे हल्का पका कर खाना बेहतर होता है। सब्जियों को पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित होता है और इससे आपके शरीर को अधिक पोषक तत्व मिलते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स