`प्रधानमंत्री मोदी की नवदीप सिंह से मुलाकात: टोपी भेंट, हंसी-मजाक और जीत की खुशी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर को भारत के पेरिस पैरालंपिक नायकों से मुलाकात की। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। दिल्ली के पैरा एथलीट और भाला फेंक के स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह से पीएम मोदी की मुलाकात काफी खास रही। प्रधानमंत्री नवदीप के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवदीप सिंह की मुलाकात के दौरान एक खास पल तब आया जब नवदीप ने पीएम को एक टोपी भेंट की। इस मौके पर प्रधानमंत्री जमीन पर बैठ गए ताकि नवदीप आराम से उन्हें टोपी पहनाकर दे सकें। यह भावुक क्षण देखकर हर कोई प्रभावित हो गया। इसके बाद, नवदीप ने प्रधानमंत्री से अपने थ्रोइंग आर्म पर ऑटोग्राफ मांगा, जिसे पीएम मोदी ने हंसते हुए दे दिया। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में नवदीप से पूछा, "तुम्हें इतना गुस्सा क्यों आता है?" नवदीप ने हंसते हुए जवाब दिया कि उसने देश के लिए पदक जीतने का वादा किया था, और अब वह उस वादे को पूरा करके लौटा है।

नवदीप सिंह केवल अपने मेडल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी मजेदार और अनोखी हरकतों के कारण भी सुर्खियों में रहे। पैरालिंपिक के दौरान उनके जोश और उत्साह के कई पल कैमरे में कैद हुए, जिसमें से कुछ वीडियो वायरल भी हुए। खासतौर पर, जब उन्होंने भाला फेंकने के बाद जोश में गाली दी, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत हिट हुआ। एक इंटरव्यू में, नवदीप ने अपनी जीत के बाद की भावनाओं को साझा किया। जब उनसे उनके व्यक्तिगत बेस्ट थ्रो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें खुद पर विश्वास नहीं हो रहा था। नवदीप ने अपने कोच से पूछा, "क्या मैंने सच में अपना रिकॉर्ड तोड़ा?" और मजाक में जवाब दिया, "खाओ मां की कसम। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स