सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर स्मृति ईरानी का तंज: "जश्न नहीं, अंतिम फैसले की प्रतीक्षा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में जमानत मिल गई है। शुक्रवार को दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। आबकारी नीति घोटाले मामले में कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। इसी बीच एक शिखर सम्मलेन में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा, "दिल्ली के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुख्यमंत्री जेल में भी रहे और बेल पर बाहर आएं। लेकिन जमानत मिलना किसी जश्न का विषय नहीं है जब तक कि उन पर लगे आरोपों से वे बरी नहीं हो जाते। जिन मुद्दों के आधार पर एजेंसी ने केस दर्ज किया है, उन पर कोर्ट के माध्यम से सामने आए तथ्य चौंका देने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल जब राजनीति में आए थे, तो उन्होंने स्वच्छ राजनीति का वादा किया था। स्मृति ईरानी ने आगे कहा, "राजनीतिक करियर में बढ़ते-बढ़ते वे देश की तिजोरी को साफ करने लगे, यह किसी ने नहीं सोचा था। अब जब उन्हें बेल मिली है, तो यह जश्न का कारण नहीं है। वास्तविक जश्न तब होगा जब कोर्ट द्वारा अंतिम फैसला आएगा, जो केजरीवाल के राजनीतिक योगदान के इतिहास को आकार देगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स