भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला , आखिर किसकी चमकेगीं किस्मत। 

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है, और यह बार-बार साबित होता है कि ये मैच दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में से एक हैं। अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच शानदार मुकाबला होने जा रहा है। चीन में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हो रही है, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 8 सितंबर से शुरू हुआ और इसमें सभी टीमों को राउंड रॉबिन आधार पर खेलना है। भारत ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक चार मैच जीत चुका है। पहले मैच में भारत ने चीन को 3-0 से हराया, फिर जापान को 5-1 से, मलेशिया को 8-1 से, और साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। अब भारत अपने पांचवे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यह मुकाबला निश्चित रूप से बहुत ही दिलचस्प होगा। पाकिस्तान ने अब तक अपने 4 मुकाबलों में से 2 जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान राउंड रॉबिन में अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ खेलेगा, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। 

भारत में लाइव मैच कैसे देखें:
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा। फैंस इस मैच को लाइव सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स