आने वाले साल के ग्रहण के बारे में जानें, कब-कब लगेंगे ग्रहण और क्या होता है इनका प्रभाव।
साल 2024 का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगने वाला है। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इस दिन चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का है विशेष महत्व
ग्रहण के समय शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। लापरवाही करने या बरतने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के दौरान राहु का नकारात्मक प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है।
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः भारत में सूतक मान्य नहीं होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है।
साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण 04 घंटे 04 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 06 बजकर 12 मिनट से लेकर 10 बजकर 17 मिनट तक है।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण
ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन करें।
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण
ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को लगेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन करें। सूर्य एवं चंद्र ग्रहण काल में जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु का ध्यान और मंत्र जाप करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से राहु की कुदृष्टि या नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
















































































Leave Your Message