14 सितंबर को हिमाचल बंद, पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन। 

हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच शांति की स्थिति बहाल होती नजर आ रही है। हालांकि, हिंदू संगठनों ने 14 सितंबर को हिमाचल बंद का आह्वान किया है। इस दिन, हिंदू संगठन 2 घंटे के लिए राज्यभर में बंद का आयोजन करेंगे। हिंदू संगठन के नेता कमल गौतम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे दोपहर 1.30 बजे तक अपनी दुकानों को बंद रखें। यह बंद शिमला के संजौली में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया है। इसके अलावा, हिंदू संगठनों ने विभिन्न राज्यों और स्थानों पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत मंत्री और संजौली आंदोलन के प्रमुख चेहरा कमल गौतम ने कहा कि पुलिस ने संजौली में प्रदर्शनकारियों के साथ अत्यंत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाईं। इसी के विरोध में 14 सितंबर को हिमाचल बंद का आह्वान किया गया है। गौतम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक अपनी दुकानों को बंद रखें और अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रशासन को दिखाना चाहिए कि हिंदू समुदाय द्वेषपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

11 सितंबर की सुबह संजौली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। शिमला जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी, जो पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाती है। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारी संजौली में जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ढली टनल से बैरिकेड्स तोड़े और संजौली की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स