डायमंड लीग 2024: अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9वां स्थान किया प्राप्त।
डायमंड लीग 2024 के फाइनल का आयोजन बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हो रहा है, जहां भारत के दो एथलीट, नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले, शामिल हैं। नीरज चोपड़ा मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में भाग ले रहे हैं, जबकि अविनाश साबले ने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में दौड़ लगाई। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में 9वें स्थान पर रहते हुए 8:17.09 सेकंड का समय दर्ज किया, जो उनके सीजन का चौथा बेस्ट टाइम है। इस इवेंट में मोरक्को के ओलंपिक चैंपियन सौफियान एल बक्काली को हार का सामना करना पड़ा। 22 वर्षीय केन्याई एथलीट अमोस सेरेम ने 8:06.90 सेकंड का समय निकालकर अपनी पहली डायमंड ट्रॉफी जीती। एल बक्काली ने 8:08.60 सेकंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। ट्यूनीशिया के मोहम्मद अमीन झिनौई ने 8:09.68 सेकंड के साथ तीसरा और केन्या के अब्राहम किबिवोत ने 8:10.51 सेकंड के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अविनाश साबले के लिए यह सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में 8:09.91 सेकंड के समय के साथ नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा और छठे स्थान पर रहे। साबले अब अगले सीजन में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
साबले के 2024 सीजन की एक झलक,
* सितंबर में ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में 9वें स्थान पर रहे - 8:17.09 सेकंड।
* अगस्त में सिलेसिया डायमंड लीग में 14वें स्थान पर रहे - 8:29.96 सेकंड।
* अगस्त में पेरिस ओलंपिक फाइनल में 11वें स्थान पर रहे - 8:14.18 सेकंड।
* जुलाई में पेरिस डायमंड लीग में छठा स्थान प्राप्त किया - 8:09.91 सेकंड (नेशनल रिकॉर्ड)
* जून में भारतीय चैंपियनशिप जीती - 8:31.75 सेकंड।
* जून में पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया - 8:21.85 सेकंड।
















































































Leave Your Message