अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को सभी को हैरान करते हुए ऐलान किया कि वे अगले दो दिनों के अंदर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद की गई है। केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप की वजह से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार के कार्यकाल और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, और दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया। इस अचानक के इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में गहमा-गहमी बढ़ गई है, और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, " वह और मनीष सिसोदिया क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे, “जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को लगता है कि वह ईमानदार हैं तो उन्हें अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट देना चाहिए, अन्यथा नहीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि मनीष सिसोदिया भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके अलावा वो अगले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. विधायक की बैठक के बाद इस पर अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला किया जाएगा। इसी बीच माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। उनके अलावा सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता का भी नाम है। वहीं, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय के नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है। रिपोर्ट में बताया है कि इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल 15 दिनों में अपना बंगला छोड़ सकते हैं. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वो इस्तीफा दे सकते हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने इसी साल अक्टूबर और नवंबर में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है।
















































































Leave Your Message