सचिन पायलट हार कर भी हारे नहीं, लौट कर आयेंगे और जीतकर जायेंगे। रणनीति- खामोश होगी।

राजस्थान की प्रचंड हर के बाद सचिन पायलट ने अपनी हार को समीक्षात्मक रूप में देखने की जरूरत समझी है। ऐसे में जबकि अशोक गहलोत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और सचिन पायलट का उपमुख्यमंत्री का दर्जा रहा, उसके बावजूद भी राजस्थान में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

हाई कमान की एक बहुत बड़ी गलती, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री का दर्जा ना देना ही राजस्थान की हार का कारण हो सकता है। फिर भी सचिन पायलट ने  हार को मानते हुए, उसके ऊपर समीक्षा करना आवश्यक समझ। ऐसे में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीते दिन पार्टी की हार पर जयपुर और नई दिल्ली दोनों जगहों पर गहन चर्चा करने की बात कही है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की OSD की टिप्पणी भी शामिल है। 

सचिन पायलट ने हार को लेकर मीडिया से की बात 
सचिन पायलट ने टोंक में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मेरा मानना है कि इस हार पर विचार करना जरूरी है।' अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा के बयान पर उन्होंने कहा, 'मैंने सीएम के OSD का भी बयान देखा है, पार्टी के लिए इस पर मंथन करना जरूरी है।' सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के समर्थकों द्वारा विद्रोह करने और विधायकों की समानांतर बैठक आयोजित करने का जिक्र करते हुए कहा कि, 25 सितंबर की घटना पूरी तरह से प्रायोजित थी। वहीं रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद टोंक में मौजूद सचिन पायलट ने विधानसभा क्षेत्र से अपनी दूसरी जीत लोगों और कार्यकर्ताओं को समर्पित की है। 

आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे हर संभव तरीके से ईमानदारी से निभाउंगा। दरअसल, लोकेश शर्मा ने कहा था कि राजस्थान में सिटिंग विधायकों के खिलाफ Anti Incumbency थी। खुद अशोक गहलोत चापलूसों के बीच घिर गए थे। उनका यह कहना था कि हार नजर आ रही है, लोकेश शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने पांच महीने पहले ही अशोक गहलोत को रिपोर्ट सौंप दी थी कि राजस्थान के विधायकों को लेकर Anti Incumbency है, लेकिन वह समझ नहीं पाए। लोकेश शर्मा का कहना था कि अशोक गहलोत ने यह कहकर उनकी बात को नजरअंदाज किया कि, इन विधायकों ने उनकी सरकार बचाने में मदद की थी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स