विराट कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 27000 रन का इतिहास रचने का बड़ा मौका।
भारत और बांग्लादेश के मैच टी सिरिस की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने ऐलान कर दिया है। इस बिच भारतीय टीम इस सीरीज के लिए चेन्नई में अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। हीं बांग्लादेश की टीम इस सीरीज के लिए 15 सितंबर को चेन्नई पहुंच गई है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक महारिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। वह इस सीरीज के पहले मुकाबले में इस रिकॉर्ड को हासिल करना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ कुछ ही रनों की जरूरत है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली अगर 58 रन बना लेते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन के आंकड़े को छू लेंगे। इस उपलब्धि के साथ, कोहली दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 27000 रन बनाए हैं।
वर्तमान में विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 26942 रन दर्ज हैं। यदि वे अगले मुकाबले में 58 रन बनाते हैं, तो वे 592 पारियों में 27000 रन का आंकड़ा पूरा करेंगे। यह रिकॉर्ड अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 27000 रन 623 पारियों में पूरे किए थे। विराट कोहली लंबे समय के बाद टेस्ट जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। वह इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे।
















































































Leave Your Message