राजस्थान में BJP की जीत क्या हुई, 'कराची से काशी बनने लगा जयपुर!' बाल मुकुन्दाचार्य- जरा तेवर तो देखो।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवामहल सीट जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता, बालमुकुंदाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अवैध बूचड़खानों पर पहुंचकर, उन्हें बंद कराने की मांग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी विधायक ने कहा कि वो मांस की दुकान बंद कराने नहीं गए, बल्कि अवैध बूचड़खानों को बंद कराने गए थे। 

आचार्य बालमुकुंद का कहना है कि वो अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हैं और उनकी जांच की लगातार मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हवामहल इलाके में सिर्फ 117 लाइसेंस हैं, लेकिन 1000-1500 से भी ज्यादा बूचड़खाने यहाँ खुले हुए हैं। इन अवैध बूचड़खानों को लेकर उनके पास कई शिकायतें आई हैं। वहाँ सफेद मांस यानी गाय के मांस की शिकायत की बात भी आचार्य बालमुकुंदाचार्य ने बताई। बीजेपी विधायक का कहना है कि अवैध बूचड़खानों को चलाने वालों में बांग्लादेशी लोग भी शामिल हैं। 

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि इस इलाके को अपरा काशी कहा जाता है और यहाँ देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। लेकिन अवैध बूचड़खानों के बाहर सड़कों पर मांस काटे जाने की तस्वीरों के चलते यहाँ की छवि खराब हो रही है। उनका कहना है कि कोई कुछ भी खाए या बेचे, हमें उनसे आपत्ति नहीं है, लेकिन आप सड़कों पर ऐसा नहीं कर सकते। बालमुकुंदाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'ये अपरा काशी है कराची नहीं।' 

वीडियो के बारे में बताते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि, उन्होंने सिर्फ अवैध बूचड़खानों से लाइसेंस मांगने की बात अधिकारियों से की है और इसमें कुछ गलत नहीं है। उनका कहना है, 'इसमें हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है। यहां के ढाई लाख मतदाता मेरा परिवार हैं। मुस्लिम बहनें मुझे राखी बांधती हैं और रोजाना करीब 200 मुस्लिम भाई मुझसे मुलाकात करते हैं। हम सिर्फ अवैध बूचड़खानों की जांच करने और उनसे लाइसेंस मांगने की बात कर रहे हैं। बालमुकुंदाचार्य ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हवामहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। चुनाव में उन्हें 95,989 वोट मिले थे और उन्होंने 974 वोट से कांग्रेस पार्टी के आर.आर. तिवाड़ी को हराया।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स