जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण शुरू पीएम मोदी ने की मतदाता अपील। 

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद अब विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज 24 सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग  व मतदान शुरू होने के साथ ही मोदी जी लोगो से एक खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, जैसे ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो रहा है, मैं उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जहां आज मतदान हो रहा है, बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान शुरू होने जा रहा है उनमें- पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं।

पहले चरण में 219 प्रत्याशियों में 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। बिजबेहरा सीट, जो मुफ्ती परिवार का गढ़ मानी जाती है, पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के अलावा कई छोटी पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में 219 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार पुलवामा जिले की पंपोर सीट पर हैं, जहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण के लिए कुल 279 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन बाद में 60 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब 219 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स