अनंत अंबानी ने गिरगांव समुद्र तट पर लालबागचा राजा का किया विसर्जन, लाखो लोगो की उमड़ी भीड़।
मुंबई के लालबाग़चा राजा का विसर्जन आज बुधवार सितंबर को अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के हाथो के द्वारा दक्षिण मुंबई के गिरगांव समुद्र तट पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया है। गणेश चतुर्थी के समरोह के अंतिम चरण के दौरान बाप्पा के अंतिम दर्शन पाने के लिए हज़ारो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने लालबागचा राजा के अंतिम दर्शन किए और अपने हाथों से उनकी विदाई दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी 11 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार रात से 'लालबागचा राजा' गणेश की भव्य शोभायात्रा गिरगांव चौपाटी पर शुरू हुई। अनंत अंबानी भी मंगलवार रात को इस प्रसिद्ध पंडाल में गए थे। अंबानी परिवार गणेश चतुर्थी को भव्य तरीके से मनाने के लिए जाने जाते हैं और वे लालबागचा राजा के नियमित दर्शक हैं। शनिवार रात मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता पूजा-अर्चना करने के लिए पंडाल पहुंचे। बुधवार सुबह विसर्जन से पहले, लालबागचा राजा की मूर्ति पर अनंत अंबानी द्वारा दान किया गया विशाल सोने का मुकुट हटा दिया गया, जिसे अब समिति सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी।
इस बार लालबाग़चा राजा के सिर पर सज़ा 20 किलो का भव्य मुकुट ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा था। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। ये मुकुट किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भगवान के सिर सजाया था। इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे थे और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया था।
















































































Leave Your Message