मॉनसून का प्रभाव: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, यूपी और बिहार में येलो अलर्ट जारी। 

मॉनसून अब अपने आखिरी चरण में है, और कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से बारिश जारी है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। अगर गुरुवार की बात करें, तो रात से ही बारिश चल रही है और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कभी-कभी तेज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड की हिमालयी चोटी पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर को कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

यूपी, बिहार और राजस्थान के मौसम की बात करें, तो इन इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। यूपी में यागी चक्रवात के प्रभाव से कई जिलों में बारिश हो रही है, और मौसम विभाग ने यूपी के 43 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। वहीं, बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भी अगले 24 घंटे में बारिश की उम्मीद है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, निम्न दबाव के कारण कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और शेखावटी के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे में बादल गरजने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स