पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैलियां: सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है, जिसमें 24 सीटों पर करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले सात चुनावों में सर्वाधिक है। अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को श्रीनगर और कटरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 12 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रैली करेंगे, और फिर लगभग 3 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक और रैली करेंगे। यह रैली घाटी में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली होगी; इससे पहले, उन्होंने 14 सितंबर को जम्मू के डोडा में भाजपा की रैली को संबोधित किया था। इस बिच प्रधानमंत्री की रैली के बिच भारी सुरक्षा का इंतेजाम किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर, और तीसरे चरण का 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण चुनाव लगभग 10 साल बाद हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स