किरण खेर ने बीमारी से जूझने के बावजूद, कैसे फिल्मी दुनिया में कायम रखा अपना नाम ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने अपने करियर में 44 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 'देवदास', 'रंग दे बसंती', 'मैं हूं न' और 'ओम शांति ओम' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहने वाली किरण खेर कैंसर को मात देने में सफल रहीं हैं। एक समय था जब उन्हें कैंसर हुआ, जिससे वह डर गई थीं। लेकिन किरण ने हार नहीं मानी। कैंसर के इलाज के दौरान भी उन्होंने टीवी रियलिटी शो का जज बनना जारी रखा। इसका खुलासा खुद किरण खेर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया, "मैं उस समय इंडिया गॉट टैलेंट की जज थी। इस शो के दौरान मुझे कैंसर का इलाज कराना पड़ा, लेकिन मैंने शो नहीं छोड़ा। मैं अपने घर चंडीगढ़ में रहकर इलाज कराती रही। शुरुआत में यह बहुत डरावना था, लेकिन मेरे पास हिम्मत रखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। मैंने इलाज के साथ ही इंडिया गॉट टैलेंट को जज किया, क्योंकि मैं इस शो को नहीं छोड़ सकती थी।
किरण खेर ने बताया है की इस बीमारी से सब लोग खोफ खाते है। लेकिन जब ये हो जाती है तो इसका इलाज के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। इसमें इलाज और उसके प्रभाव बेहद घातक होते हैं। जिसे शरीर पर साफ देखा जा सकता है। हालांकि इस मामले में भगवान की मर्जी चलती है। वही होता है जो भगवान चाहता है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे भगवान ने एक नई जिंदगी दी है। मेरे लिए हमेशा वही पालनहार बने हैं। किरण खेर ने अपने करियर में 44 से ज्यादा फिल्में और रियालिटी शो किए हैं। एक्टिंग की मास्टर किरण खेर के कई किरदार आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं।
















































































Leave Your Message