लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई को कार्रवाई की मंजूरी।
लैंड फॉर जॉब स्कैम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। इस बात की जानकारी सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दी है। नौकरी के बदले जमीन मामले में 30 से अधिक अन्य आरोपी हैं जिनके लिए अभियोजन की मंजूरी का अभी भी इंतजार है। सीबीआई ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए 15 दिन और मांगे हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि अन्य आरोपियों के लिए मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। इस मामले नें अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को लिस्ट की गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 सितंबर को 'नौकरी के बदले जमीन' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। यह पहली बार है जब तेजप्रताप यादव को इस मामले में समन भेजा गया है। सभी आरोपी 7 अक्टूबर को कोर्ट में उपस्थित होंगे।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि तेज प्रताप यादव की नौकरी के बदले जमीन मामले में संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। उन्हें कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह पहली बार है जब तेज प्रताप यादव को इस मामले में समन भेजा गया है।
















































































Leave Your Message