पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, क्वाड सम्मेलन में शांति और स्थिरता की करेंगे चर्चा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 सितंबर से अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। उनकी यह तीन दिवसीय यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने पर केंद्रित होगी। इस दौरान वे रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करेंगे और 'ग्लोबल साउथ' की चिंताओं को भी उठाएंगे। पीएम मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा, वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे। वे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के CEOs के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मोदी सबसे पहले विलमिंगटन पहुंचेंगे, जहां 21 सितंबर को वे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शहर जो बाइडेन का गृहनगर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में तीनों देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में गाजा और यूक्रेन संघर्षों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, और कैंसर रोगियों के लिए नई योजनाओं पर चर्चा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर भी ध्यान देने की बात की है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, प्रगति और स्थिरता पर जोर दिया जाएगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि नेता स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, और आतंकवाद-निरोध पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में भारत की संभावित भूमिका के बारे में भी बताया, और कहा कि नई दिल्ली कई महत्वपूर्ण बातचीत में शामिल है। पीएम मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना भी है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स